मेरी दीवानगी की हद तो देखो

मेरी दीवानगी की हद तो देखो टूट के भी तुझे ही चाहते रहे,
मिलो या ना मिलो रब से दुआओं में तुझे ही मांगते रहे,
मेरी तकदीर का सितारा तू है भी, मुझे मालूम नहीं,
हाथों की हर लकीरों में तुझे ही ढूंढते रहे ♥

अक्सर लोग रिश्ते बनाने

अक्सर लोग रिश्ते बनाने की बात किया करते है,
दिल से नहीं दिमाग से निभाने की कोशिश किया करते है,
अब तो हमें नफरत सी हो गयी है इन रिश्तों से,
जिनके दिल मे हो ही नहीं,
और वे दिल लगाने की बात किया करते है॥

मत चाह इतना कि

मत चाह इतना कि तेरी चाहत पर से लोगों का एतबार उठ जाए,
वो मिले या ना मिले तेरी महफिल की शाम लूट जाए,
अक्सर मोहब्बत बदनाम होती नहीं नीलाम भी हो जाया करती है,
दिल से दुआ तो निकले पर तुझसे एतबार उठ जाए :’(

ज़िंदगी तुझपे लूटा देते

तारे तोड़ने की बात करते तो पूरी आसमां कदमों में झुका देते,
हम तेरी राहों को यूं फूलों से सज़ा देते,
तेरी तमन्ना थी बस दो पल की खुशियों की,
पल दो पल का साथ क्या पूरी ज़िंदगी तुझपे लूटा देते ♥

हम आज भी आपसे

हम आज भी आपसे बेपनाह मोहब्बत रखते हैं,
कह दो गर इक बार तो मिटने की चाह रखते हैं,
तेरे हर दर्द को सीने से लगा लूँ मैं ,
तुझे हर पल में पाने की ख़्वाहिश हम रखते हैं ♥♥

खुदा करे कि तू ना उदास हो कभी

खुदा करे कि तू ना उदास हो कभी,
मेरे हिस्से कि खुशी सदा मिले तुझको,
तेरे हिस्से के सारे गम मुझे दे दे मेरे मौला,
मेरे आस पास रहे तू सदा ना दूर हो इन धड़कनों से कभी ♥

मोहब्बत को यूं बदनाम ना होने देंगे

कुछ भी हो मोहब्बत को यूं बदनाम ना होने देंगे,
हम सरेआम तुझको निलाम ना होने देंगे,
ज़िंदगी में तू रहे ना रहे, ये तो तेरी अमानत है,
खुद टूट जाएँगे पर तुझको सरेआम बिखरने ना देंगे ♥